{"_id":"1b4bc72739898c4fd80f9abf69b9739e","slug":"liu-ne-bheji-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिसूचना इकाई ने शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभिसूचना इकाई ने शासन को भेजी रिपोर्ट
बदायूं
Updated Thu, 08 Jan 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग थाने में गैंगरेप के मामले में शासन ने स्थानीय अभिसूचना इकाई से रिपोर्ट तलब कर ली है। सूत्रों की मानें तो अभिसूचना इकाई ने शासन को जो रिपोर्ट भेजी है उसमें थाने में गैंगरेप की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि थाना और सीओ स्तर पर गाज गिरने के बाद अब जिले में पुलिस विभाग के कुछ बड़े अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।
दिसंबर 2013 में जिले में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। कई थानों में हत्या, लूट, डकैती की वारदातों से जिला थरा गया था। नए साल के पहले ही दिन दो सिपाहियों पर थाने में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप लगा। थाना स्तर पर कार्रवाई के बाद दो दिन पहले सीओ सर्किल नरेंद्रपाल सिंह का भी तबादला कर दिया गया। शासन ने पूरे मामले पर स्थानीय अभिसूचना इकाई से भी रिपोर्ट तलब कर ली। सूत्रों की मानें तो शासन को भेजी गई रिपोर्ट में हालिया घटनाओं के साथ मूसाझाग थाने में किशोरी से गैंगरेप की पुष्टि की गई है। इतना ही नहीं जिले की कानून व्यवस्था को लेकर भी रिपोर्ट में गई गंभीर तथ्य शासन को भेजे गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जिले में कुछ बड़े अफसरों पर अब शासन स्तर से कार्रवाई हो सकती है।