{"_id":"5819fb9b4f1c1bac31437080","slug":"laptop-fordgery-from-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से ठगा लैपटॉप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से ठगा लैपटॉप
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Underage High School pass out Student Won't get Government's Laptop
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक क्षेत्र के गांव प्रेमीनगला में डीआईओएस कार्यालय का कर्मचारी बताकर पहुंचे युवक ने महिला से उसकी बेटी का लैपटॉप ठग लिया। इसका अहसास छात्रा को उस वक्त हुआ जब वह सच्चाई का पता लगाने के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंची। डीआईओएस ने ठगी करने वाले युवक का सेलफोन नंबर अंकित कर कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है।
मामला दीपावली से तीन दिन पहले का है। कादरचौक क्षेत्र के गांव प्रेमीनगला निवासी कोमिल सिंह की बेटी रीना बदायूं के राजकीय महाविद्यालय की छात्रा है। उसे इंटर की पढ़ाई पूरी करने पर अखिलेश यादव की सरकार से नि:शुल्क लैपटॉप दिया गया था। आरोप है कि उसके पिता के सेलफोन पर अज्ञात व्यक्ति कॉल कर कर कहा था कि वह डीआईओएस कार्यालय से बोल रहा है। रीना को जो लैपटॉप मिला है, उसमें तकनीकी खामी है। लैपटॉप ठीक कराने के लिए भेजा जाएगा। कोमिल के कहने पर रीना की मां ने लैपटॉप कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति को सौंप दिया।
छात्रा को घर पहुंचने पर लैपटॉप के बारे में जानकारी हुई तो उसने अगले दिन डीआईओएस कार्यालय जाकर सच्चाई का पता लगाया। सभी कर्मचारी ने लैपटॉप के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। ठगी का अहसास होने पर रीना ने डीआईओएस को भी दास्तां सुनाई। डीआईओएस ने ठगी से जुड़े अजीब मामले में अपनी ओर से एसएसपी को भी पत्र लिखा है। उन्होंने एसएसपी से ठगी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामलादर्ज कराने की भी संस्तुति की है।
विज्ञापन
कॉल करने पर स्विच ऑफ बोलता है सेलफोन
उझानी। ठगी की शिकार छात्रा रीना की पैरोकारी में खड़े सत्योदय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज वनगवां के प्रबंधक सत्येंद्रपाल ने बताया कि रीना और उसके परिवार के लोगों ने उस नंबर पर कई बार कॉल की जिससे फोन आया था लेकिन वह उसी वक्त से स्विच ऑफ बोल रहा है। ठगी करने वाले अज्ञात व्यक्ति का सेलफोन नंबर पुलिस को भी बता दिया गया है।