{"_id":"57b354874f1c1b61556ead4c","slug":"kunwar-in-the-village-of-saraf-six-lakh-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवरगांव में सराफ से छह लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंवरगांव में सराफ से छह लाख की लूट
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
कुंवरगांव में सराफ से छह लाख की लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुराने थाने से सटे बारातघर में हुई घटना
बेटे को तमंचे की बट से हमला कर किया घायल
बचाने गए लोगों पर बदमाशों ने ताने तमंचे, बाइक से भागे
अपनी दुकान के सामने बंद पड़े बारातघर में कार खड़ी करते वक्त वहां पहले से बैठे से बदमाशों ने सराफ से ढाई लाख नगदी समेत छह लाख के जेवर लूट लिये। साथ ही विरोध करने पर सराफ के बेटे को तमंचे की बट से पीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। यह बारातघर थाने की पुरानी बिल्डिंग से सटा हुआ है। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे हुई घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दो दिन में पर्दाफाश करने का अल्टीमेटम दिया है।
बदायूं के मोहल्ला मढ़ई चौक के रहने वाले मुकेश रस्तोगी की सराफा की एक दुकान बदायूं शहर में हलवाई चौक के सामने और दूसरी दुकान कुंवरगांव कस्बे में है। मंगलवार को मुकेश और उनका बेटा तेजन रस्तोगी अपनी कार से दुकान पर आए थे। तेजन ने करीब ढाई लाख की नगदी, 50 ग्राम सोना और छह गांठ आभूषण लैपटॉप वाले बैग में रखकर उसे कंधे पर टांग रखा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचने के बाद रोजाना की तरह कार को पुराने थाने के पास स्थित बारातघर में खड़ी करने के लिए पिता-पुत्र उतरे। पुलिस के मुताबिक वहां पहले से बैठे चार बदमाशों ने तेजन पर हमला कर दिया और बैग को छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट से तेजन के सिर पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया और बैग छीन लिया। इस दौरान एक बदमाश मुकेश रस्तोगी को गन प्वाइंट पर लिए रहा।
शोर-शराबा सुनकर व्यापारी संजीव पोरवाल, रामऔतार और पप्पू बचाने के लिए आगे बढ़े तो बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उन्हें दूर रहने का इशारा किया। इस पर वे लोग ठिठक गए। लूट के बाद बदमाश चकोलर गांव की ओर भाग गए। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तेजन के सिर से खून बहने के बावजूद पुलिस ने करीब आधा घंटा तक इधर-उधर टहलाया। इसके बाद तेजन को मेडिकल के लिए भेजा गया, जहां से पहले तो जिला अस्पताल में भेजा गया। वहां से बरेली के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
........
मामले की जानकारी होने पर फौरी तौर पर एफआईआर दर्ज करके लूट का शिकार हुए घायल व्यापारी का मेडिकल कराया गया। लूट के खुलासे के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा।
-राजेश कुमार, एसओ, कुंवरगांव थाना