{"_id":"591d931e4f1c1bfc71f24c79","slug":"kishori-hijacked-ex-head-six-people-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी अपहृत, पूर्व प्रधान समेत छह लोग नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी अपहृत, पूर्व प्रधान समेत छह लोग नामजद
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
Updated Thu, 18 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
कोतवाली पहुंचकर ग्रामीणों ने रखा पीड़ित परिवार का पक्ष
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अपहृत कर लिया गया। भनक लगते ही घरवाले शिकायत करने संबंधित युवक के घर पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित परिवार के लोग बृहस्पतिवार सुबह ट्रेक्टर-ट्रॉली से ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। लड़की के पिता ने पुलिस के सामने आरोपियों की दबंगई बयां की। बताया कि उसकी बेटी नाबालिग है, जो आरोपी पक्ष के घर पर ही थी। इस संबंध में शिकायत करने पर उसे रात में गायब कर दिया गया।
सूचना के बाद दोपहर पुलिस भी आरोपियों के घर पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पीड़ित परिवार के साथ दोपहर बाद तक कोतवाली में डटे रहे ग्रामीणों का कहना है कि लड़की को गांव के ही सोनू ने अगवा किया है। वह पहले भी लड़की के घरवालों को धमका चुका है। पुलिस ने गायब लड़की के पिता की तहरीर पर सोनू, उसके पिता हेतराम, उसकी मां, पूर्व प्रधान अमृतलाल और ईश्वरवती समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।