{"_id":"f54bf10286a294e64ba10ad9255fbeef","slug":"kisan-shooted-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, बदायूं
Updated Thu, 14 Jan 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना बिसौली कोतवाली के गांव धर्मपुर बिहारीपुर में बुधवार रात हुई। गांव के लीलाधर (55) पुत्र तोताराम अपने बड़े भाई बाबूराम के साथ गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में पड़ी झोपड़ी में सो रहे थे। बकौल बाबूराम रात करीब 12:30 बजे असलहों से लैस चार बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने झोपड़ी में घुसते ही फायरिंग कर दी। बाबूराम ने तख्त के नीचे घुस कर जान बचाई। बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली लीलाधर के लगी, उनकी मौके पर मौत हो गई। फायरिंग होने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। बाबूराम ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
गले नहीं उतर रही बाबूराम की कहानी
बिसौली। वारदात को लेकर जो कहानी बाबूराम सुना रहा है वह पुलिस के गले नहीं उतर रही। बाबूराम का कहना है कि वह और लीलाधर एक ही लिहाफ में सो रहे थे। बदमाश फायरिंग करते हुए आए। गोली की आवाज सुनकर वह तख्त के नीचे छिप गया। सवाल यह उठता है कि जब दोनों साथ सो रहे थे, तो लीलाधर ने फायरिंग की आवाज क्यों नहीं सुनीं? घटना की सच्चाई विवेचना के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल बाबूराम की कहानी सवालों के घेरे में है। पुलिस भी उस पर शक जता रही है।
मृतक के भाई ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। ऐसे में खेत पर सो रहे एक भाई की हत्या कौन क्यों करेगा? इसकी पड़ताल की जा रही है। थाना पुलिस को जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।-मुन्ना लाल, एसपी देहात