फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Killed in wheat field Threw the young man 's body

हत्या कर गेहूं के खेत में फेंकी युवक की लाश

Tue, 31 Mar 2015 12:01 AM IST
Ujani
Ujani Updated Tue, 31 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Killed in wheat field Threw the young man 's body

बरेली-मथुरा हाईवे से सटे बाईपास के समीप गेहूं के खेत में अज्ञात युवक की लाश मिली। उसके गले में गमछे का फंदा लगा था और पेट पर चाकुओं से वार किए जाने के निशान थे।

विज्ञापन

नगर से सटे बाईपास पर अंबेडकर चौराहे के पास रामचंद्र सक्सेना के निर्माणाधीन मकान के पिछवाड़े गेहूं की फसल में लाश पड़ी होने की सूचना लगते ही सैंकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। मृतक के शरीर पर नीली जींस और सफेद बनियान थी। उसके दाहिने हाथ पर दुर्वेश और डौली गुदा है। करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस पेंट की जेब भी खंगाल ली। जेब में कुछ भी नहीं निकला। मृतक के चेहरे पर नीले निशान पर पड़े हैं। नाक और मुंह से खून भी निकला है। आशंका जताई जा रही है कि कातिलों ने पहले तो उसके पेट पर चाकुओं से वार किया होगा फिर गला दबाकर मार डाला। शव की शिनाख्त न हो इसलिए लाश यहां लाकर फेंकी गई है। सीओ सतीशचंद्र शर्मा और कोतवाल देवराज राठी ने आसपास इलाके के लोगों से भी जानकारी हासिल की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाल ने बताया कि निर्माणधाीन मकान मालिक की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed