{"_id":"a140bf5d6a527b4b60be95b10aa9873e","slug":"kcla-four-homes-of-millions-of-goods-including-jewelry-smta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला में चार घरों से जेवरात समेत लाखों का माल समटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछला में चार घरों से जेवरात समेत लाखों का माल समटा
उझानी (बदायूं)
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने शनिवार रात कछला इलाके के गांव कोटरा सारंगपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक समेत चार घरों को निशाना बना लिया। चार घरों में नगदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का माल समेट लिया। जबकि दो घरों में जाग होने पर प्रयास नाकाम हो गया। जाग होने पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर तक चोरों का पीछा किया, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सके।
चोरी की घटनाओं की शुरूआत कोटरा सारंगपुर निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक सत्यपाल सिंह के घर से हुई। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोरों ने कमरे में रखी सेफ से करीब एक लाख रुपया नगद, नातिन की शादी को खरीदे गए जेवरात में सोने की दो चेन, पायल, कुंडल, सोने की दो अंगूठी निकाल ले गए। पड़ोस में सुरेशपाल के घर को भी चोरों ने खंगाल लिया। सुरेश के घर से 35 हजार रुपया नगद और जेवरात, प्रमोद कुमार के घर से जेवरात और घरेलू सामान पर चोरों ने कब्जा कर लिया। दर्शन सिंह के घर से करीब 50 हजार रुपये की चोरी हुई है।
ग्रामीणों की मानें तो चंद्रपाल और शिशुपाल के घरों में भी चोर घुसे। दोनों के घर बराबर होने की वजह से जाग हो गई। गृहस्वामियों समेत उनके परिजनों ने शोर मचाया तो चोर गलियारे के रास्ते खिसक गए। सत्यपाल ने बताया कि खदेड़ते वक्त चोरों की ओर से हवाई फायर भी किया गया। सत्यपाल ने सुबह को कछला चौकी पर फोन कर पुलिस को अवगत कराया। कछला चौकी इंचार्ज सुभाष यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सत्यपाल की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-----
कटरी में कई दिनों से बदमाशों की दस्तक
उझानी। कोटरा सारंगपुर गांव गंगा किनारे की कटरी से जुड़ा है। कटरी में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों द्वारा बदमाशों की दस्तक ग्रामीण महसूस कर रहे थे। ननाखेड़ा और प्रमिलानगर के आसपास खेतों पर काम रहे ग्रामीणों ने दो दिन पहले अनजान चेहरों को देखा भी था। पुलिस को भी इससे अवगत कराया गया लेकिन पुलिस ने कटरी में कांबिंग नहीं की।