{"_id":"58387d7f4f1c1b242413d6b2","slug":"kadrchauk-police-empty-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कादरचौक मामले में पुलिस के हाथ खाली
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना पुलिस कर रही जल्द खुलासे का दावा
कादरचौक क्षेत्र के कई गांवों में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने और महिला को घायल करने के साथ रातभर तांडव मचाने वाले बदमाशों को पुलिस दूसरे दिन भी पकड़ नहीं सकी। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं, जबकि पुलिस जल्द ही खुलासे का दावा कर रही है। इस घटना से न सिर्फ फास्ट पुलिसिंग के दावों की हवा निकली है, बल्कि आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
कादरचौक थाने के कई गांवों में बुधवार रात को तांडव करते हुए बदमाशों ने मामूरगंज के रामभरोसे की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि जोरीनगला में पूनम नाम की महिला को गोली मारकर घायल कर दिया था। महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उसका इलाज बरेली के एक अस्पताल में चल रहा है। यही नहीं, बेखौफ बदमाशों ने इसके बाद भी कई स्थानों पर भैंस खोलने जैसी घटना को अंजाम दिया। इस मामले में एसएसपी ने थाना इंचार्ज को तत्काल खुलासे के निर्देश दिए थे, लेकिन दूसरे दिन भी पुलिस अभी बदमाशों के नजदीक नहीं पहुंच सकी है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। इस बारे में एसओ रुकुमपाल सिंह का कहना है कि तीन दिन में घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।