फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Islamnagar four lakh looted from farmers

इस्लामनगर में किसान से चार लाख लूटे

Tue, 03 Nov 2015 11:57 PM IST
इस्लामनगर( बदायूं)
इस्लामनगर( बदायूं) Updated Tue, 03 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Islamnagar four lakh looted from farmers

विज्ञापन
 बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान सुलेमान खां से चार लाख रुपये की नगदी से भरा थैला लूट लिया। घटना दिनदहाड़े कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान में हुई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। यह रुपये सुलेमान के ममेरे भाई निजामुद्दीन के थे। हलांकि सुलेमान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुलेमान, उसके भाई खलील और लड़के इस्लाम से पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात मुन्ना लाल ने भी इस्लामनगर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान निवासी सुलेमान खेती-बाड़ी करता है। मंगलवार को उसने सीबीआई की शाखा से चार लाख रुपये निकाले थे। रुपये लेकर वह अपने भाई खलील के साथ पैदल ही घर आ रहे थे। जैसे ही सुलेमान अपने घर के पास पहुंचा। पीछे से आ रही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर सुलेमान के हाथ से चार लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। शोर मचाने पर लोग जमा हो गए। इससे पहले बदमाश वहां से भाग चुके थे। खबर मिलने पर पुलिस भी पड़ताल करने पहुंची।
विज्ञापन

जांच में पता लगा कि पिछले दिनों कुरैशियान मोहल्ले में ही रहने वाले सुलेमान के ममेरे भाई निजामुद्दीन ने अपना मकान बेचा था। निजामुद्दीन का कोई बैंक खाता नहीं था। सुलेमान के कहने पर उसने यह रुपये सुलेमान के खाते में जमा कर दिए थे। मंगलवार को बिना निजामुद्ीन को बताए सुलेमान ने चार लाख रुपये बैंक से निकाल लिए थे। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन पुलिस भी रुपये हड़पने के लिए घटना को नाटक मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये हड़पने की साजिश का आरोप लगाया
इस्लामनगर। सुलेमान के फुफेेरे भाई निजामुद्दीन ने उस पर रुपये हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। निजामुद्दीन का कहना है कि सुलेमान ने पहले चालाकी से रुपये अपने खाते में जमा कर लिए। बाद में उसे बिना बताए रुपये निकाल लिए। चार लाख रुपये हड़पने के लिए सुलेमान ने अपने भाई खलील और लड़के इस्लाम के खिलाफ लूट का नाटक किया है। निजामुद्दीन ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed