फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   invalid weapons maker caught

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Thu, 12 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 12 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
invalid weapons maker caught
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी 
गुरुवार को उसहैत थाने के गांव दड़िया नगला के जंगल में पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से बने-अधबने शस्त्रों के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि एटा का कारीगर लंबे समय से बदायूं में अवैध शस्त्र बनाने और सप्लाई करने का धंधा कर रहा था उसके दो साथी मौके से भाग भी निकले। 
विज्ञापन

एसओ उसहैत मनीष यादव को गुरवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव दड़िया नगला के जंगल में एक सरसों के खेत में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही है। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर छापामारी की। यहां एक खेत में बनी झोपड़ी से पुलिस ने एटा जिले के अलीगंज के बादशाह पुत्र दफेदार को दबोच लिया। बादशाह अवैध हथियार बनाने का काम करता है। मौके से पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ बने-अधबने शस्त्र भी बरामद किए हैं। बादशाह के दो साथी मौका पाकर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक बादशाह के खिलाफ एटा में भी अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के कई मामले दर्ज हैं। वहां से इस बारे में पड़ताल की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बादशाह के फरार दो साथियों की भी तलाश की जा रही है। एसओ मनीष यादव ने बताया कि फरार हुए आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


अवैध शस्त्रों के कारोबार को कुख्यात है दातागंज तहसील
दातागंज (ब्यूरो)। अवैध हथियार बनाने और बेचने के मामले में दातागंज तहसील पूरे जिले में कुख्यात है। यहां के थाना मूसाझाग, अलापुर, उसहैत और उसावां में सबसे ज्यादा शस्त्र फैक्ट्रियां पकड़ी गई हैं। पिछले छह महीने में शस्त्र फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले सिर्फ दातागंज तहसील क्षेत्र में ही सामने आए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में बबूल के जंगल हैं। इन जंगलों का इस्तेमाल शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed