{"_id":"58b1bf254f1c1b485cb23181","slug":"injured-in-road-accident-death-of-woman-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवती की बरेली में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल युवती की बरेली में मौत
अमर उजाला ब्यूरो उसहैत।
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़िया हरदोपट्टी के पास गुरुवार को हुआ था हादसा
थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया हरदोपट्टी के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवती सीमा ने भी इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में युवक अजब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।
उसहैत के गांव गढ़िया हरदोपट्टी निवासी अजब सिंह पुत्र राम निवास के छोटे भाई चोब सिंह की गुरुवार को बारात शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव हरना जानी थी। बुधवार को अजब सिंह के घर पर दावत चल रही थी। 30 वर्षीय अजब सिंह बाइक से बदायूं खरीददारी करके वापस लौट रहा था। गांव के पास ही अजब सिंह की बाइक रोड पार कर रहे गांव के ही 16 वर्षीय अजय और उसकी बहन 24 वर्षीय सीमा पुत्री महेश से टकरा गई। हादसे में अजब सिंह की मौके पर मौत हो गई। अजय और सीमा जख्मी हो गए। गंभीर हालत में सीमा को बरेली रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान सीमा ने भी दम तोड़ दिया।