फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Including children homeowner scorching fire surrounded Lpthon

आग की लपट़ों में घिरे बच्चों समेत गृहस्वामी झुलसा

Tue, 21 Feb 2017 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 21 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हुसैनपुर खेड़ा में हुआ हादसा, दीये की लौ से लगी आग
झोपड़ीनुमा घर में रखा अनाज और सामान भी स्वाहा

हुसैनपुर खेड़ा गांव में दीये की लौ ने झोपड़ीनुमा घर को जला दिया। उस वक्त गृहस्वामी धर्मवीर समेत परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। आग की लपटों में घिर जाने के बाद गृहस्वामी ने बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह अपने दोनों बच्चों और भाई समेत मामूली रूप से झुलस गया। लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खेड़ा में हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। धर्मवीर सिंह के कच्चे मकान के ऊपर छप्पर पड़ा था। खाना खाने के बाद गृहस्वामी समेत उसके परिवार के सदस्य सो गए थे। उसी दौरान छप्पर में आग की लपटें उठने लगीं। सबसे पहले गृहस्वामी और उसका बड़ा भाई लीलाधर जागा। दोनों से बच्चों को निकालने के लिए गोद में उठा लिया। बच्चों में तीन वर्षीय खुशबू और पांच वर्षीय अंकित  को लेकर दोनों बाहर निकलते, उससे पहले ही लपटों ने उन्हें घेर लिया। खुशबू, अंकित और भाई लीलाधर तथा गृहस्वामी मामूली रूप से झुलस गए। चीख पुकार सुन जागे ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब घर में रखा अनाज, घरेलू सामान और रोजमर्रा इस्तेमाल के कपड़े आग की भेंट चढ़ चुके थे। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। झुलसे बच्चों का निजी क्लीनिक पर इलाज भी कराया गया। आग की सूचना के बाद सुबह में मौके पर पहुंचे लेखपाल रामनरेश ने पीड़ित परिवार समेत आसपास के लोगों से हादसे के बारे में जानकारी हासिल की। लेखपाल ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उन्होंने तहसीलदार को भेज दी है। हादसे की वजह से देर रात तक गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed