फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the name of exorcism Rape of teenager

झाड़-फूंक के नाम पर किशोरी से बलात्कार

Thu, 07 May 2015 12:20 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 07 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
In the name of exorcism Rape of teenager
झाड़-फूंक के नाम पर शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर में एक तांत्रिक ने दलित किशोरी के साथ तीन महीने में कई बार दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। उसके परिवार वालों को जब इस बारे में पता लगा तो उन्होंने तांत्रिक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में बरेली के आंवला अंतर्गत एक मोहल्ले की 17 वर्षीय दलित किशोरी की बुआ का घर है। यहां मोहल्ला ब्राह्मपुर में रहने वाले तांत्रिक जगन्नाथ का आना-जाना भी था। तीन महीने पहले किशोरी अपनी बुआ के घर आई थी। यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले किशोरी को इलाज के लिए ले जा रहे थे। तांत्रिक ने झांसा दिया कि लड़की पर भूत-प्रेत का चक्कर है। इसकी झाड़-फूंक करनी होगी। परिवार वाले उसके झांसे में आ गए। तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

तीन महीने में कई बार तांत्रिक ने उसे बुलाकर दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। मां ने जब पूछा तो किशोरी ने आपबीती बताई। बुधवार को किशोरी को लेकर परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। उन्होंने तांत्रिक जगन्नाथ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। तांत्रिक की तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed