फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hotel crew beat his partner to death

होटल कर्मी ने अपने साथी को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 13 Jul 2017 11:11 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 13 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hotel crew beat his partner to death
होटल कर्मी ने अपने साथी को पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : होटल कर्मी ने अपने साथी को पीट-पीटकर मार डाला
शहर कोतवाली के घंटाघर के पास स्थित एक होटल के दो कर्मचारियों में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। एक कर्मचारी ने दूसरे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह होटल के बाहर लावारिस हालत में पड़ा मिला। मृतक बरेली का रहने वाला है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर उसके परिवार वाले भी पहुंच गए। मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।       
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर के पास नारंग होटल है। यह होटल मोहित नारायण का है। इसे किराए पर शहर का ही रहने वाला धर्मेंद्र चलाता है। होटल पर शहर के मोहल्ला काबूलपुरा गौटिया का रहने वाला शकील और बरेली के थाना बारादरी के हजियापुर का रहने वाला 26 वर्षीय कुश पुत्र अमर सिंह कर्मचारी थे। बुधवार रात धर्मेंद्र होटल बंद करने के बाद घर चला गया। कुश और शकील होटल के बाहर बनी स्लिप पर सो गए। दो दिन पहले कुश का मोबाइल गुम हो गया था। कुश को शकील पर मोबाइल चुराने का शक था। इसी को लेकर देर रात कुश और शकील के बीच मारपीट हो गई। शकील ने कुश की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव वहीं होटल के बाहर छोड़कर भाग गया। सुबह होने पर लोगों ने होटल के बाहर शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। कोतवाल भरत कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की कोशिश की। बाद में फोन करके होटल संचालक धर्मेंद्र को बुलाया। धर्मेंद्र ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। इसके बाद कुश के परिवार वालों को सूचना दी गई।       
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के सिर और शरीर पर चोटों के कई गंभीर निशान मिले हैं। धर्मेद्र की तहरीर पर पुलिस ने शकील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

खानाबदोशों की तरह जी रहा था शकील      
बदायूं। होटल कर्मचारी की हत्या का आरोपी शकील खानाबदोशों की तरह जिंदगी जी रहा था। कई साल पहले उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद कभी वह रिक्शा चलाता था तो कभी होटलों में बर्तन साफ करने का काम करने का काम करता था। पिछले कुछ महीने से शकील नारंग होटल पर काम कर रहा था। होटल बंद होने के बाद वह होटल के बाहर ही सो जाया करता था। बरेली के रहने वाले कुश ने एक महीने पहले ही इस होटल पर काम करना शुरू किया था। उसके भी परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।       

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि दोनों के बीच मारपीट हुई थी।
-भरत कुमार गौतम, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed