फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   health department worker's murder

स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मी की गला रेतकर हत्या

Thu, 03 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 03 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
health department worker's murder
स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मी की गला रेतकर हत्या 
स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मी श्रीपाल की उसके ही घर में दोस्तों ने गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के वक्त श्रीपाल की पत्नी प्रीति भी घर पर मौजूद थी, लेकिन उसका कहना है कि वह किसी को नहीं पहचानती। श्रीपाल के चार दोस्त बुधवार रात उसके घर पर शराब पीने आए थे। प्रीति ने इन लोगों के लिए खाना भी बनाया। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाने के कस्बा रुदायन के वार्ड नंबर एक निवासी श्रीपाल (26) पुत्र राधेलाल रुदायन स्वास्थ्य केंद्र में स्वीपर था। बुधवार रात श्रीपाल के दो दोस्त उसके घर आए। कुछ देर रुकने के बाद वह दोनों श्रीपाल के साथ उसकी बाइक से चले गए। इसके बाद रात में करीब 11 बजे दो श्रीपाल की बाइक और एक अन्य बाइक से दो लोग फिर से श्रीपाल के घर आए। बकौल श्रीपाल की पत्नी प्रीति उससे पति ने कमरे में जाने को कह दिया। वह कमरे में चली गई। बाहर के कमरे में श्रीपाल और उसके दोस्त थे। सभी शराब पी रहे थे। रात में एक बजे तक वह जागती रही। इसके बाद वह सो गई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह जब प्रीति जागी, तो उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उसके शोर करने पर पड़ोस के पप्पू ने दरवाजा खोला। जब उसने दूसरे कमरे में देखा तो पति श्रीपाल मृत पड़ा था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इसके बाद प्रीति ने खबर आंवला स्थित अपने मायके वालों को दी। इसी दौरान पुलिस भी आ गई। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रीति की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकाने वाले पहलू आ सकते हैं सामने 
रुदायन/इस्लामनगर। स्वास्थ्य विभाग के स्वीपर श्रीपाल की हत्या के पीछे कई ऐसी पहेलियां हैं, जिनको सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। मृतक की पत्नी प्रीति का कहना है कि जो चार लोग बुधवार रात उसके घर आए उनको वह नहीं जानती। पड़ोसियों की मानें तो दो लोग अक्सर श्रीपाल के घर आते थे। पूरे मामले में गौर करने वाली बात यह है कि श्रीपाल की हत्या के दौरान उसकी पत्नी और दो मासूम बेटियां भी घर में थीं। खुद प्रीति का कहना है कि वह रात एक बजे तक जागती रही। उसने सभी लोगों के लिए खाना भी बनाया था। आखिर रात में किस तरह से श्रीपाल की हत्या की गई कि उसकी चीख तक नहीं निकली। इतना तो साफ है कि हत्यारे श्रीपाल के करीबी ही हैं। वारदात का खुलासा होने पर कई चौंकाने वाले पहलू भी सामने आने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। सवाल यह भी है कि श्रीपाल की पत्नी के कमरे का दरवाजा बाहर से किसने बंद किया।

मृतक आश्रित कोटा में मिली थी नौकरी
इस्लामनगर। श्रीपाल के पिता राधेश्याम भी स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर थे। नौकरी के दौरान ही उनकी करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद श्रीपाल को स्वास्थ्य विभाग में मृतक आश्रित कोटा के तहत नौकरी मिली थी। वह रुदायन स्वास्थ्य केंद्र पर ही तैनाती पाने में भी सफल हो गया था। मृतक की एक बेटी की उम्र करीब तीन और एक की डेढ़ साल है।


मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के संबंध में कुछ क्लू मिले हैं। हत्या की वजह साफ नहीं हो रही है। जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा।
-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed