फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Harsh injured in firing The young man died

हर्ष फायरिंग में घायल युवक ने दम तोड़ा

Fri, 05 Jun 2015 07:47 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Fri, 05 Jun 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन

गुरुवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू में एक घर में लड़की की शादी में भात पहनाने की रस्म चल रही थी, तभी शादी में मौजूद लोगों ने खुशी में फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मौके पर मौजूद 40 साल के व्यक्ति के शरीर को भेदती हुई पार निकल गई। खून से लथपथ युवक जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर चीख-पुकार मच गई। उसे अस्पताल लाया गया, यहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस भी ऐसी कोई घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना गांव इब्राहीमपुर गढ़ी की है। कांकसी से अवधेश की लडकी की लगुन सहसवान थाना क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर गढ़ी निवासी बनवारी लाल के यहां आई हुई थी। लगुन चढ़ते समय खुशी में लड़के पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। गोली सोमवीर पुत्र चंद्रसिंह निवासी रसूलपुर कलां के जा लगी। गोली लगने से सोमवीर जमीन पर गिर पड़ा। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट घायल के ससुर सुरेश पुत्र झुन्ना सिंह निवासी अहीर टोला थाना उझानी ने ज्ञान सिंह पुत्र रामस्वरूप के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed