{"_id":"a2bc61933e64589c273360a8fa4e6a37","slug":"halicopter-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने तलब की आरआई से रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी ने तलब की आरआई से रिपोर्ट
बदायूं।
Updated Sun, 07 Dec 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस परेड ग्राउंड में बिना परमीशन के निजी हेलीकॉप्टर उतरने के मामले को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। पूरे मामले में उन्होंने पुलिस लाइंस के आरआई से रिपोर्ट तलब की है। एसएसपी ने बताया कि यह गंभीर चूक है। चूक किस स्तर पर हुई इसकी जांच कराई जाएगी
बता दें कि शनिवार को नगर परिषद के विद्युत अनुभाव में कर्मचारी ओमदत्त शर्मा की बेटी आकांक्षा की शादी थी। कासगंज के गांव प्रहलादपुर निवासी दूल्हा सूरज दीक्षित हेलीकॉप्टर से आए थे। हेलीकॉप्टर के लैंड करने के लिए नगला मंदिर के पीछे हेलीपैड बनाया गया था लेकिन पायलट ने लगती से हेलीकॉप्टर को पुलिस परेड ग्राउंड में लैंड करा दिया था। आनन-फानन में हेलीकॉप्टर को यहां से टेकअप कराया गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर ने नगला मंदिर के पीछे बने हेलीपैड पर लैंड किया था। बिना परमीशन के पुलिस लाइंस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर के लैंड करने को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए मामले में पुलिस लाइंस के रिजर्व इंस्पेक्टर से रिपोर्ट तलब की है।