फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Guvanshiy full of animals The truck overturned, 18 animals dead

गाेवंशीय पशुओं से भरा  ट्रक पलटा, 18 पशु मरे

Sat, 08 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 08 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Guvanshiy full of animals The truck overturned, 18 animals dead
smuggling of cows - फोटो : अमर उजाला
19 जीवित पशु भी मिले, तस्कर फरार हुए
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कंपिल की ओर से आ रहा था ट्रक

 थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर में गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक रोड किनारे छोड़कर पशु तस्कर भाग गए। कुछ ही देर में ट्रक पहिया के नीचे जमीन धंसने से पलट गया। ट्रक में भरे गए 18 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। 19 पशुओं को पुलिस ने ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया है। इनमें कुछ पशु जख्मी भी हैं। गोवंशीय पशुओं को फर्रुखाबाद के कंपिल की ओर से लाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो तस्कर खेड़ा जलालपुर गांव के पास ट्रक छोड़ गए।
उसहैत एसओ हरिभान सिंह राठौर को शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि कंपिल की ओर से गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक अटैना पुल से होते हुए आ रहा है। थाना पुलिस ने ट्रक की तलाश में घेराबंदी की। अटैना पुल से यह ट्रक पुलिस को चकमा देकर निकल गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा शुरू किया। खेड़ा जलालपुर गांव के पास तस्करों ने खुद को पुलिस से घिरता हुआ देखा तो ट्रक रोड किनारे खड़ा कर दिया जब तक पुलिस पहुंची, तब तक तस्कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक से तिरपाल हटाकर देखा तो इसमें गोवंशीय पशु भरे हुए थे। 
विज्ञापन

ट्रक के एक साइड के पहिए रोड किनारे कच्चे में थे। वजन ने जमीन धंसी और कुछ ही देर में ट्रक पलट गया। इससे ट्रक में भूसे की तरह भरे गए 18 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढे खोदवाकर मृत पशुओं को दफन करा दिया। जीवित मिले 19 पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। मामले में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अटैना, बेलाडंडी और कादरगंज पुलों से पशु तस्करी
दातागंज। गंगा पर उसहैत में अटैना, कादरचौक में कादरगंज और रामगंगा पर दातागंज में बेलाडांडी पुल बनने के बाद बदायूं पशु तस्करी का जंक्शन बन गया है। यह पुल बनने से बदायूं से शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज की दूरी कम हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि इन पुलों पर अभी यातायात कम है। कटरी के इलाके होने की वजह से रात में इन पुलों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो जाता है। इसका फायदा पशु तस्कर उठाते हैं। 
 
घुमंतू गोवंशीय पशु बन रहे मांस तस्करों का निशाना
बदायूं। तस्करों के निशाने पर जिले भर में घुमंतू गोवंशीय पशु भी हैं। दातागंज में घुमंतू गोवंशीय पशुओं की तादाद हजारों में थी। यहां अब यह सिमट कर रहे गए हैं। हाल ही में मांस तस्करों ने उघैती के जंगलों में 50 से ज्यादा घुमंतू गोवंशीय पशुओं की हत्या की थी। उनका मांस भरकर ले गए थे। इसी तरह से पूरे जिले में घुमंतू पशुओं को मांस तस्कर निशाना बना रहे हैं। 

------
मुखबिर की सूचना के आधार पर पशु तस्करों की घेराबंदी की गई थी, लेकिन तस्कर पुलिस को देखकर ट्रक रास्ते में छोड़कर भाग गए। यह ट्रक पलट गया। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनकी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
-हरिभान सिंह राठौर, एसओ उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed