फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Goods worth lacs stolen from two houses

नगर पालिका कर्मी समेत दो घरों में लाखों की चोरी

Mon, 24 Jul 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 24 Jul 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lacs stolen from two houses
बदायूं में सक्रिय चोरों ने रविवार रात शहर के मोहल्ला कबूलपुरा में दो घरों को खंगाल लिया। चोर यहां से नकदी और जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का माल समेट ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी सलीम अब्बासी नगर पालिका में कर्मचारी है। सलीम के पड़ोस में ही उसके भाई वसीम का घर है। रविवार रात मौका पाकर चोरों ने दोनों के घर खंगाल दिए। चोरों ने सलीम के घर से 84 हजार रुपये नकदी समेत करीब सवा लाख रुपये का माल समेट दिया। नसीम के घर से 20 हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल चोर समेट कर ले गए। सुबह होने पर चोरी के बारे में पता लगा। इसके बाद दोनों ने कोतवाली पहुंच कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। सोमवार देर शाम तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed