{"_id":"57ac8e024f1c1bb461ee6662","slug":"girl-fell-from-the-ceiling-killed-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरी महिला, मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरी महिला, मौत, छह घायल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
छत से गिरी महिला, मौत, छह घायल
- फोटो : अमर उजाला
गंभीर दो घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया
मौके पर पहुंचे तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक
बुधवार रात को हुई झमाझम बारिश के बाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कौल्हार में गुरुवार सुबह को एक मकान की दीवार गिर गई। इसमें दबकर मकान मालकिन महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और पांच बच्चे दबने घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पति और एक बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
गुरुवार सुबह छह बजे के करीब कौल्हार गांव में किशबर अली के पुराने पुराने मकान का लिंटर ढहने से उसकी 48 वर्षीय पत्नी नसरीन की मौत हो गई। वहीं किशबर अली (50), नसरत (22), इरम (17), शमा (सात), रहनुमा (14), शबनूर (13) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। किश्वर और नसरत की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ भेजा गया है।
घटना के बाद से किशबर के घर पर देखने वालों को तांता लगा हुआ है। सूचना पर तहसीलदार अहिबरन सिंह, हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। साथ ही शासन से मदद कराने का आश्वासन दिया। वहीं सूचना पाकर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।