{"_id":"598476134f1c1bad128b48f0","slug":"get-involved-in-the-police-with-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीजे को लेकर पुलिस से उलझे कांवड़िये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे को लेकर पुलिस से उलझे कांवड़िये
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा था 20 फीट ऊंचा डीजे
मार्केट में होकर गुजारने पर टूट सकते बिजली के तार
शहर से सटे गांव उनैला के कांवड़ियों के लाए गए डीजे ने बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को दिक्कत में डाल दिया। कांवड़ियों के संग चल रहे डीजे की ऊंचाई अधिक होने से बिजली के तार टूटने की आशंका थी। पुलिस ने मंडी मोड़ के पास डीजे रोका तो कांवड़िये उलझ गए। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर और डीजे मालिक के समझाने पर कांवड़िये शांत हुए।
कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखे करीब 20 फुट ऊंचे डीजे समेत बृहस्पतिवार दोपहर कछला पहुंचा। वहां से लौटते में पुलिस ने डीजे को छतुइया के पास रोक लिया। पुलिस का कहना था ऊंचाई अधिक होने से मार्केट में होकर निकलने पर ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार टूट सकते हैं। इसी बीच छतुइया नगर निवासी करीब दो-तीन बाइक सवार युवक वहां पहुंच गए। वे भी डीजे को मार्केट से ही निकालने की जिद करने लगे। रात में करीब 11 बजे डीजे मंडी मोड़ पर पहुंचा। पुलिस ने अपने वाहनों को मार्केट वाले रास्ते पर खड़े कर दिया। करीब एक घंटा तक अफरातफरी के माहौल के बीच डीजे मालिक ने शिवभक्तों से बाईपास से ही होकर निकलने की बात कही तो पुलिस की भी राह आसान हो गई। इंसपेक्टर संजय गोयल को भी जिद पर अड़े शिवभक्तों को समझाने में सफलता मिल गई। इस प्रकार मामला शांत हुआ।