फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangster and NSA inspector will look at the killers

दरोगा के हत्यारों पर लगेगा गैंगेस्टर और एनएसए

Fri, 01 Jul 2016 12:13 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gangster and NSA inspector will look at the killers
दरोगा के हत्यारों पर लगेगा गैंगेस्टर और एनएसए - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


रामतीरथ ने दरोगा को गोली मारने की बात स्वीकारी
40 हजार रुपये, पिस्टल और तमंचा भी बरामद हुआ

 बिनावर थाने के दरोगा सर्वेश यादव को राम तीरथ ने ही गोली मारी थी। उसने यह बात स्वीकार की। राम तीरथ के पास से पुलिस ने दरोगा का लूटा गया पिस्टल, एक तमंचा 315 बोर और 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। उसने बताया कि दरोगा के फायरिंग करते ही उसने पिस्टल छीन लिया था। राम तीरथ ने बताया कि उसके गिरोह में नौ बदमाश हैं। एसएसपी सुनील सक्सेना ने कहा कि दरोगा हत्याकांड में शामिल बदमाशों के खिलाफ एनएसए और गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
बिनावर थाने के गांव घट बहेटी मेें 22 जून की रात पुलिस मुठभेड़ में दरोगा सर्वेश यादव शहीद हो गए थे। घायल बदमाश कल्लू को पुलिस ने दबोच लिया। दो बदमाश दरोगा का सर्विस पिस्टल लेकर भाग निकले थे। उस दौरान घायल कल्लू ने अपने फरार साथियों के नाम नन्हे यादव पुत्र रामविलास निवासी रसूलपुर थाना बिनावर और ऋषिपाल पुत्र होरी लाल निवासी सदरापुर थाना फरीदपुर जिला बरेली बताए थे। फर्जी नाम बताकर उसने पुलिस को उलझा दिया था। बाद में कल्लू यादव की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

फरार बदमाशों की गिरफ्तारी को एसटीएफ के साथ एसओजी को लगाया गया था। नन्हे यादव नाम के बदमाश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पड़ताल में पता चला कि कल्लू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ऋषिपाल का गलत नाम बताया था। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी एसटीएफ और एसओजी ने शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव नौगवां निवासी राम तीरथ पुत्र रतीराम को उसहैत थाना क्षेत्र में अटैना पुल के पास से एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पुलिस अपनी लाइन पर काम कर रही है। जल्द पूरे गिरोह का खात्मा कर दिया जाएगा। दरोगा के हत्यारों पर गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार बदमाशों के लिए कई जिलों में मामले दर्ज हैं। राम तीरथ के कब्जे से दरोगा से लूटी गई पिस्टल भी बरामद हुई है।
-सुनील सक्सेना, एसएसपी
-----
पिस्टल मिली, पांच कारतूस गायब
बदायूं। दरोगा सर्वेश यादव की सर्विस पिस्टल में 10 राउंड थे। इनमें दो फायर उन्होंने बदमाशों पर कर दिए थे। आठ राउंड पिस्टल में बाकी थी। राम तीरथ ने दरोगा को गोली मारने के बाद पिस्टल लूट लिया था। बरामदगी में पुलिस को पिस्टल के साथ सिर्फ तीन कारतूस मिले हैं। पांच कारतूस कहां है? इस बारे में कुछ नहीं पता। हालांकि, पुलिस का दावा है कि पांच कारतूस राम तीरथ के दूसरे साथियों के पास हैं। 
------
गैंग खत्म करने को गठित की गईं टीमें
बदायूं। राम तीरथ ने पुलिस को बताया कि उसके गैंग में नौ सदस्य हैं। इन दिनों वह कहां हैं उसे नहीं पता। एक बदमाश सुधीर शर्मा बरेली जेल में है। एसएसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि पूरे गैंग को सफाया करने के लिए एसओजी, सर्विलांस के साथ पुलिस टीमों को लगाया गया है। बाकी बदमाशों की भी जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी। 
-----
दिल्ली, उत्तराखंड में भी लूट के मुकदमे
बदायूं। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ बदायूं, बरेली, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, इटावा, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, नोएडा समेत दिल्ली और उत्तराखंड में भी लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं। राम तीरथ ने दातागंज में पशु व्यापारी से 3.50 लाख रुपये लूट, बिनावर में चार दिन में चार बाइक, बिसौली में तीन बाइक लूटने समेत कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। 
-----
पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत
एसएसपी ने राम तीरथ को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल विजय सिंह राना प्रभारी एसटीएफ बरेली, कमलेश सिंह एसओ उसहैत, संदीप तोमर स्वाट टीम प्रभारी, एसआई प्रवींद्र सिंह एसटीएफ बरेली, कांस्टेबल राशिद अली एसटीएफ बरेली, कमांडो महीपाल सिंह, कमांडो सद्दाम एसटीएफ बरेली, सौरभ शुक्ला सर्विलांस सेल बदायूं, लोकेंद्र कुमार स्वाट टीम, यशवीर सिंह को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है। 

------
वारदात वाली रात साथ थे कल्लू, सुधीर और रामतीरथ
बदायूं। गिरफ्तार बदमाश रामतीरथ ने स्वीकार किया है कि वारदात वाली रात बाइक पर उसके साथ कल्लू यादव और सुधीर थे। दो दिन के बाद सुधीर नशीला पाउडर रखने के आरोप में बरेली जेल चला गया था। बता दें कि कल्लू यादव ने मरने से पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए नन्हे और ऋषिपाल के नाम बताए थे। ऐसे में पुलिस को फिलहाल रामतीरथ की बात पर भरोसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed