फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four lakhs of people went to the house

घर में घुसकर चार लाख का माल समेट ले गए चोर

Sun, 02 Jul 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुंवरगांव (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो कुंवरगांव (बदायूं)। Updated Sun, 02 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगांव थाने के गांव का मामला, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की      
विज्ञापन

चोरी के बाद गांव के बाहर खेतों में पड़ मिले खाली बक्से      

थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया में चोरों ने घर में घुसकर नकदी अैर जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का माल साफ कर दिया। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।      
कुंवरगांव थाने के गांव बल्लिया निवासी श्यामलाल साहू अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। रात में किसी समय मौका मिलने पर चोर उसके घर में घुस गए। चोरों ने यहां से नकदी और जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। सुबह होने पर श्यामलाल को चोरी के बारे में जानकारी हुई। गांव के बाहर खेतों में खाली बक्से भी पड़े मिले। श्यामलाल की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। इधर, श्यामलाल का आरोप है कि जिन लोगों पर उसे चोरी का शक है, वह उसे धमकियां दे रहे हैं। एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।       
विज्ञापन


स्कूल के ताले तोड़कर हजारों की चोरी      
सहसवान। दहगवां ब्लॉक के गांव चंदनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर चोरों ने यहां से हजारों रुपये का सामान साफ कर दिया। प्रधानाध्यापक नरेशपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने को जरीफनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed