फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four in extortion trial

फिरौती वसूलने में चार पर मुकदमा

Wed, 10 Jun 2015 11:12 PM IST
कादरचौक
कादरचौक Updated Wed, 10 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Four in extortion trial
अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अपहृत को मुक्त करने के बदले उसके परिवार वालों से एटा में पांच लाख रुपये फिरौती वसूली गई थी। फिरौती के दो लाख रुपये एटा जेल में लिए गए थे।
विज्ञापन

कादरचौक थाने के गांव बरचऊ के रामनिवास परिवार के साथ शहर के नेकपुर इलाके में रहते हैं। 23 अप्रैल को वह टेंपो से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में उपरौला के पास सोत नदी पर उनका अपहरण हो गया था। रामनिवास को छोडने के बदले पांच लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। फिरौती की रकम एटा जेल में पहुंचाने को कहा गया। 18 मई को महेंद्र ने एटा जेल में बॉबी नाम के बंदी से मुलाकात कर उसको दो लाख रुपये दिए। 19 मई को बॉबी पेशी पर कोर्ट आया। उसके कहने पर तीन लाख रुपये एक व्यक्ति को दे दिए गए। 21 मई को बदमाशों ने रामनिवास को छोड़ दिया था। महेंद्र की ओर से अपहरण कर फिरौती के मामले में सहसवान के गांव कुकरइया निवासी अवधेश, बरचऊ निवासी नेत्रपाल और संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिरौती की रकम वसूलने के मामले में एटा जेल के बंदी बॉबी का भी जिक्र किया गया है। एसओ रुकुमपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले हत्या की, बाद में मांगी फिरौती
मुजरिया।
पीतम के भाई श्रीपाल और राजवीर की मानें तो सात जून को अनजान नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि अगर पीतम चाहिए तो आठ लाख रुपये का इंतजाम करो। इन लोगों ने उसी दिन इस बारे में पुलिस को बता दिया। वह नंबर भी दे दिया जिससे कॉल आई थी। जबकि पीतम की हत्या चार जून को ही कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस नंबर को सर्विलांस पर लगाया और कॉल डिटेल खंगाली। बिना आईडी से यह सिम खरीदा गया था। कॉल डिटेल में पता लगा कि इस नंबर से कई बार शिवकरन से भी बात हुई है। यहां से पुलिस पड़ताल को दिशा मिल गई। सोमवार को शिवकरन के लिए हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ हुई तो वह टूट गया। पूरी घटना के बारे में उसने पुलिस को बता दिया। अब पुलिस को हजारों एकड़ में फैली गंगा की बीहड़ कटरी में छह दिन पुराना शव खोजना था। उसहैत और मुजरिया पुलिस ने सीओ सहसवान उमेश यादव के नेतृत्व में सर्च अभियान शुरू किया। 20 घंटे के अभियान के बाद पीतम की सड़ी-गली लाश मिल गई। पीतम के दो और चार साल के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी राजो का बुरा हाल है। हालांकि पीतम की आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। उसकी हत्या भी चार जून को रात में कर दी गई थी। परिवार वाले फिरौती मांगे जाने की बात कर रहे हैं, लेकिन अफसर इस बात को नकार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed