फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Forged in the village over the lease stress

फर्जी पट्टे को लेकर गांव में तनाव

Mon, 22 Jun 2015 07:56 PM IST
Dbtori / Badaun
Dbtori / Badaun Updated Mon, 22 Jun 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव खिरक नगला में अवैध कब्जे से जमीन मुक्त कराकर असली पट्टेदार को कब्जा दिलाया गया। इससे अवैध कब्जेदार चिढ़ गया और असली पट्टेदार के बारे में अधिक जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर फसाद करने पर आमादा है। इधर,  कानून-गो ने रिपोर्ट दी कि अवैध कब्जा के लिए लेखपाल भी जिम्मेदार है। जिसने नक्शा में गड़बड़ी की है।

विज्ञापन

एसडीएम और पूर्व विधायक प्रेमपाल  सिंह यादव के सामने यह मामला आया है। पैमाइश कर और पट्टे पर असली पट्टेदार काबिज कराके आए कानूनगो हरीराम ने बताया कि वर्ष 1392 में प्रधान के हस्ताक्षर से अवैध रूप से महेंद्र ने अपना पट्टा बताकर जमीन पर कब्जा कर लिया था। जबकि नेकसू, ब्रजराज आदि को पट्टेदार होते हुए भी कब्जा नहीं मिल रहा था। कब्जा दिलाए जाने की हकीकत बताते हुए कानून-गो ने एसडीएम को बताया  कि लेेखपाल ने भी इस प्रकरण में नक्शा में गड़बड़ी की है। इधर, जिस व्यक्ति  से अवैध पट्टे से कब्जा हटवाया गया है। उसने पट्टा धारक को अधिक जमीन दिए जाने के बहाने माहौल खराब करना शुरू कर दिया है। इससे गांव में तनाव बढ़ रहा है। एसडीएम ओपी तिवारी ने कहा कि असली पट्टेदार को ही कब्जा मिल चाहिए, सो मिल चुका है।
विज्ञापन


महिला की जमीन पर कब्जा
तहसील क्षेत्र के गांव बेलाडांडी में एक विधवा की जमीन पर झोपड़ी डालकर दबंगों ने कब्जा कर लिया। इस संबंध में उसने एसडीएम और कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेला डांडी निवासी शांति विधवा हरपाल की रोड साइड करीब 40 बीघा जमीन है। गंाव के कुछ दबंगों ने इस जमीन को जोतकर झोपड़ी डाल ली। विधवा शांति ने विरोध किया तो दबंगों बताया कि उसके पति हरपाल ने उन्हें जमीन बेच दी थी, लेकिन बैनामा नहीं किया था। इसलिए जमीन अब उनकी है। विधवा शांति ने इस संबंध में एसडीएम और कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर खेत को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed