फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Flour mill exploded woman died, two injured

आटा चक्की फटने से महिला की मौत, दो लोग घायल

Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Flour mill exploded woman died, two injured
आटा चक्की फटने से महिला की मौत, दो लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
कादरचौक के गांव लभारी में मंगलवार दोपहर हादसा
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के गांव लभारी में आटा चक्की फटने से माया देवी नाम की एक महिला की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल भी हुए हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आटा चक्की गांव में कल ही लगी थी। घायलों में एक ज्यादा गंभीर है।
लभारी गांव में जय लाल ने सोमवार को ही आटा चक्की लगाई थी। मंगलवार को वह गेहूं की पिसाई कर रहा था। गांव की माया देवी (50) पत्नी नत्थू लाल भी गेूहं पिसवाने पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक धमाके के साथ आटा चक्की फट गई। पत्थर का बड़ा टुकड़ा सिर में लगने से माया देवी की मौके पर मौत हो गई। पास ही खड़े गांव के जसवीर (30), रामचंद्र (36) भी जख्मी हो गए। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है। मायादेवी के परिवार में कोहराम का माहौल है।
विज्ञापन

-----
दातागंज में सर्पदंश से मां-बेटी की मौत
 कस्बे के मोहल्ला परा में सांप के काटने से मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों को सांप ने चारपाई पर सोते समय काटा। इस बारे में लोगों को पता लगा तो यहां भीड़ लग गई। मान्यता यह है कि सांप किसी भी दशा में चारपाई पर नहीं चढ़ता, लेकिन यहां यह मान्यता काम नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला परा निवासी रंजीत सिंह सोमवार राम अपनी पत्नी खिलौना देवी (28) और एक साल की बेटी अनन्या के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रंजीत एक चारपाई पर था। उसकी पत्नी और बेटी दूसरी चारपाई पर। रात में चारपाई पर किसी तरह से चढ़े सांप ने खिलौना देवी और अनन्या को काट लिया। खिलौना के चीखने पर परिवार के लोग जाग गए। वह कुछ समझ पाते इससे पहले खिलौना ने दम तोड़ दिया। इसके बाद सांप को तलाश किया गया। सांप रंजीत की चारपाई पर तकिया के नीचे मिला। लोगों ने इसे मार दिया। रंजीत के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed