{"_id":"599494114f1c1bd0118b472a","slug":"five-years-later-reports-of-murder-on-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद दर्ज हु्ई चार पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल बाद दर्ज हु्ई चार पर हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूूरो कादरचौक।
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, सीओ ने दिए आदेश
किशोर की हत्या का मामला मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में पहुंचने के बाद सीओ उझानी ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।
पांच साल पहले कादरचौक थाना क्षेत्र के मुस्कारा गांव निवासी 14 वर्षीय राजेंद्र पुत्र आजाद सिंह पड़ोसी गांव के मुकेश, बादशाह, बन्ने सहित चार लोगों के साथ गुदड़िया पीड़ गांव में मेला देखने गया था। अगले दिन उसका शव गांव के पास एक गड्ढ़े में पड़ा मिला था। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए साथी युवकों के खिलाफ कादरचौक थाने में हत्या की तहरीर दी थी। उस दौरान पुलिस जांच की बात कहकर पीड़ित परिवार को टहलाती रहीं, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी इंसाफ नहीं मिला तो पीड़ित परिवार ने मानवाधिकार आयोग की शरण ली। आयोग के संज्ञान लेने के बाद सीओ उझानी गमलेश्वर बिल्टोरिया ने जांच कर आनन-फानन में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए। एसओ कादरचौक अश्वनी कुमार ने बताया सीओ उझानी के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।