{"_id":"58d6bde44f1c1b14301a1819","slug":"five-tractor-trolleys-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
trolly
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान और कादरचौक में अवैध खनन पर शिकंजा
अवैध खनन पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सहसवान और कादरचौक पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर अवैध खनन में लगीं पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर सहसवान नरेंद्र कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू का अवैध खनन कर खंदक से सहसवान की ओर आ रहे हैं। उन्होंने घेराबंदी कर इनको पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज कर दी हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए अवनीश, ओमप्रकाश और धर्मपाल को जेल भेज दिया है।
कादरचौक थाना पुलिस ने भी अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कंगा का तटवर्ती थाना क्षेत्र होने की वजह से यहां बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन होता है। ग्राम प्रधान अनिल मिश्रा ने कई बार पुलिस से अवैध खनन की शिकायत भी की थी। प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद पुलिस हरकत में आई है। एसओ राजेश कश्यप ने भी घेराबंदी कर बालू का अवैध खनन कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी हैं। इनको सीज कर दिया।