फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five major fires in homes, the loss of millions

पांच घरों में भीषण आग, लाखों की क्षति हुई

Thu, 31 Mar 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five major fires in homes, the loss of millions
आग - फोटो : अमर उजाला
युवती के विवाह को संजोया सामान और नगदी भी स्वाहा
विज्ञापन

 अचानक लगी आग की चपेट में आकर पांच घरों में रखा अनाज, कपड़ा, जेवरात और घरेलू सामान समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। बताते हैं कि अग्निकांड में पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना पर तहसील प्रशासन ने गांव पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन शुरू कर दिया है। 

हादसा दोपहर करीब दो बजे तहसील क्षेत्र के गांव बहबलपुर में हुआ। अचानक कहीं से उठी चिंगारी रिजवान के घर के छप्पर पर आ गिरी और आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन हवा के चलते ग्रामीणों के प्रयास नाकाफी साबित हुए और आग ने तेजी पकड़ते हुए नाजिमा, इकरार, इरफान और मुहम्मद मियां के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पंपसेट आदि चलाकर आग को और बढने से रोक लिया और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद गांव पहुंची। अग्निकांड में इरफान की बहन की शादी के लिए जुटाया गया दहेज का सामान, जेवरात और दो लाख रुपये की नगदी भी आग की भेंट चढ़ गई। अग्निकांड में पांच लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है। हल्का लेखपाल और कानूनगो ने गांव पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed