{"_id":"58cadcf84f1c1ba30c32a664","slug":"firs-on-power-seizures-57-connection-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में छह पर एफआईआर, 57 कनेक्शन काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में छह पर एफआईआर, 57 कनेक्शन काटे
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रथम खंड ने अभियान के दौरान आठ लाख रुपये वसूले
विद्युत वितरण खंड प्रथम ने गुरुवार को उझानी और शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए छापामारी अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान के दौरान छह लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ उझानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अभियान के दौरान विभाग ने बकाया भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे। उझानी में 25 और शहर में 32 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अभियान के दौरान आठ लाख रुपये बकाया वसूली भी की गई। शुक्रवार को भी बकाया वसूली अभियान चलाया जाएगा।