फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   firing in rangshala

रंगशाला में फायरिंग, किशोर समेत दो लोग घायल

Thu, 17 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 17 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
firing in rangshala
फाय‌र‌िंग
बिसौली कोतवाली के गांव सिरसावा में रंगशाला के दौरान नशे में धुत व्यक्ति ने तमंचे से कई फायर कर दिए। छर्रे लगने से एक किशोर समेत दो लोग जख्मी हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी। आरोपी को मय तमंचे पुलिस ने दबोच लिया है। 
विज्ञापन

बिसौली के गांव सिरसावा में बुधवार को ओमपाल यादव की बेटी की बारात आई थी। बारात में रंगशाला भी थी। पुलिस के अनुसार गांव का ही कल्लू भी रंगशाला में गया था। यहां ढोला हो रहा था। कल्लू नशे में था। यहां उसकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। इस पर कल्लू ने तमंचे से फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से अभिषेक (14) पुत्र नत्थू सिंह और रवेंद्र (26) पुत्र अजुद्वी घायल हो गए। फायरिंग की खबर पर गांव पहुंची पुलिस ने कल्लू को मय तमंचे दबोच लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed