फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Islamnagar organically three days, police silence

इस्लामनगर में तीन दिन से बवाल, पुलिस मौन

Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इस्लामनगर।
अमर उजाला ब्यूरो इस्लामनगर। Updated Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Islamnagar organically three days, police silence
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मछली बाजार में दो गुटों के लिए लगातार हो रही फायरिंग
अब तक 10 हो चुके जख्मी, इस्लामनगर में तनाव

इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला मछली बाजार में तीन दिन से दो पक्षों के बीच बार-बार फायरिंग हो रही है। अब तक दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस मौन पड़ी है। शुक्रवार रात फिर से फायरिंग होने के बाद पांच लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। बार-बार हो रही फायरिंग के बाद कस्बे में तनाव बढ़ता जा रहा है। एहतियात के तौर पर अब पुलिस तैनात कर दी गई है।
इस्लामनगर के मछली बाजार के यासीन और इसरार पक्ष के बीच दो दिन पहले मोहर्रम जुलूस के अखाड़े को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इसमें यासीन पक्ष के इमरान, सबलू, गोसनी, तोसिफ जबकि दूसरे पक्ष के इसरार, आबिद, स्वाले और कासिम घायल हो गए। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। इस्लामनगर पुलिस पूरे मामले को डकार गई। गुरुवार को भी दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इसके बाद भी पुलिस मौन रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग में इसरार पक्ष के गुफरान और सुनील गोली लगने से घायल हो गए। बात बढ़ी तो पुलिस तो हरकत में आना पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले फायरिंग करने वाले भाग चुके थे। एसओ सीपी सिंह मौके पर पहुंचे। यहां से उन्होंने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा है। मामले में रिपोर्ट कातिलाना हमले की धाराओं में दर्ज की गई है। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिस को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग नहीं हुई है। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला है। रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उच्च अधिकारियों को इस बारे में बता दिया गया है। तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है।-सीपी सिंह, एसओ इस्लामनगर


 
मामले में अभियोग पंजीकृत है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसओ इस्लामनगर को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बाकी के आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed