{"_id":"5829d1094f1c1b57368fe142","slug":"fired-bullet-on-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु बांधने जा रही किशोरी को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु बांधने जा रही किशोरी को गोली मारी, गंभीर
ब्यूरो/बदायूं
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज थाने के गांव सहावर खेड़ा में अज्ञात हमलावरों ने घेर में पशु बांधने जा रही 14 साल की किशोरी को गोली मार दी। गोली किशोरी के पेट में लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
वजीरगंज थाने के गांव सहावर खेड़ा निवासी सुखवीर सिंह की 14 वर्षीय बेटी अंजली सोमवार सुबह घर के पास ही अपने घेर में पशुओं को बांधने जा रही थी। अंजली कक्षा आठ की छात्रा है। घेर के पास पहुंचने पर किसी ने अंजली को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। फायर की आवाज सुन कर परिवार और गांव के लोग पहुंच गए। अंजली को तुरंत ही जिला अस्पताल लाए। यहां हालत गंभीर होने वर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। देर शाम तक अंजली के परिवार वालों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई। घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। परिवार के लोगों का कहना है कि अंजली को किसने गोली मारी इस बारे में वह नहीं जानते। इधर, पुलिस मान रही है कि किशोरी को संदिग्ध हालात में गोली लगी है।