{"_id":"5824801f4f1c1b8553b3a506","slug":"fire-on-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में घुसकर व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने दुकान में घुसकर किराना व्यापारी पर फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से व्यापारी सुशील गुप्ता गंभीर घायल हो गए। तमाम दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके भाग गए। परिवार वाले उनको जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने पर उनको बरेली रेफर कर दिया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाजार में दिन दहाड़े फायरिंग होने से दहशत फैल गई।
दातागंज कोतवाली के गांव बक्सेना निवासी सुशील गुप्ता (30) मंगलसेन गुप्ता की गांव के ही बाजार में किराना की दुकान और मोबाइल शॉप है। पास में ही कुछ जमीन सुशील ने खरीदी थी। बैनामा कराने के बाद वह यहां निर्माण करा रहे थे। बुधवार को गांव के ही गजराम, आशीष, पुन्ना और टिल्लू ने दबंगई के बल पर काम रुकवा दिया। काम बंद कराने के बाद सुशील गुप्ता अपनी दुकान पर आकर बैठ गए। कुछ देर के बाद उक्त चारों सुशील की दुकान पर पहुंचे। इन लोगों ने सुशील पर फायरिंग कर दी। एक गोली सुशील के पेट में लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। फायरिंग के बाद दहशत के चलते बाजार बंद हो गया। हमलावर भाग गए। मामले में गजराम, आशीष, पुन्ना और टिल्लू के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया गया है। व्यापारी को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।