फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fire on police by taskar

पशु तस्करों ने पुलिस पर झोंका फायर

Wed, 26 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 26 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले से रामपुर अमरोहा के लिए गोवंशीय पशुओं से भरा कैंटर ले जा रहे पशु तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ हो गई। तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बच गए। घेराबंदी करके पुलिस ने पांच पशु तस्करों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा।  
विज्ञापन

बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने बिल्सी-मुजरिया रोड पर एक कैंटर को रोकने का इशारा किया। कैंटर पर बैठे छह लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके पांच पशु तस्करों को पकड़ लिया, जबकि एक पशु तस्कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक पशु तस्करों से दो तमंचे, एक खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, पशु काटने वाली छुरे बरामद हुए हैं। वहीं, कैंटर में आठ गोवंशीय पशु ठूंसकर भरे गए थे, जिन्हें ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पकड़े गए पशु तस्कर लल्लू सिंह सैनी निवासी मुनीमपुर थाना नौगवां शादाब अमरोहा, राहुल कुमार इंदरपुरी थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद, किशोरी गांव मिलक महमूद पुर थाना नौगवां शादाब, संदीप जलेसर रोड पैंठ थाना नारकी जिला फिरोजाबाद और इसी गांव का पवन चौहान हैं। इसमें पवन कैंटर चला रहा था। इनमें एक साथी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पशु तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट और हत्या का प्रयास करने सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

कैंटर से गोवंशीय पशुओं को लेकर जा रहे पांच तस्करों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। एक पशु तस्कर मौका पाकर फरार हो गया। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कुमार, एसओ मुजरिया थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed