फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire making food, millions of goods in two houses

खाना बनाते लगी आग, दो घरों में लाखों का माल राख

Sun, 26 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली। Updated Sun, 26 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fire making food, millions of goods in two houses
सांकेतिक चित्र
-बिसौली कोतवाली के गांव बीधा नगला में हुआ अग्निकांड
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बीधा नगला में हुए अग्निकांड में दो घरों में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। ऐसा न होता तो तेज हवाओं की वजह से आग आस-पास के और घरों को भी आगोश में ले सकती थी।

गांव बीधा नगला के सुरेश सिंह के घर में शनिवार दोपहर खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे से उठी चिंगारी ने घर के छप्पर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसी हरी सिंह के भी घर को आग ने चपेट में ले लिया। हरी सिंह बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। जब तक गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया दोनों घरों में करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। खबर मिलने पर चौकी इंचार्ज इंद्रेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बाद में हलका लेखपाल धर्मपाल ने गांव पहुंच कर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed