{"_id":"58691f144f1c1b7675eef29c","slug":"fir-against-13-people-in-power-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बकाया अदा न करने पर 91 लोगों के कनेक्शन काटे
विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने अभियान चलाकर 13 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। इनमें चार लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। बाकी के लोग बकाया में कनेक्शन काट दिए जाने के बाद भी चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के निर्देशन में बिल्सी में चेकिंग और बकाया वसूली अभियान चलाया गया। यहां नौ ऐसे लोगों को पकड़ा गया जो कनेक्शन काटे जाने के बाद भी बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। जबकि चार लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। अभियान के दौरान विभाग ने 18.50 लाख रुपये बकाया वसूली की। बकाया भुगतान न करने वाले 91 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना के तहत 265 लोगों ने पंजीकरण भी कराया। इन सभी को अब 14 जनवरी तक बकाया जमा करना होगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सोमवार को भी अभियान चलाया जाएगा।