फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father - son arrested prize Htyaropi

इनामी हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2015 11:52 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 27 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Father - son arrested prize Htyaropi
लंबे समय से पुलिस का सिरदर्द बने दुर्दांत हत्यारे देशदीपक बजाज और उसके लड़के शशांक बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी उत्तराखंड के देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र में सोंग नदी पुल से मुठभेड़ के बाद शनिवार तड़के हुई। दोनों की गिरफ्तारी पर 18500-18500 रुपये का इनाम था। बदायूं की एसओजी टीम ने देहरादून की रायपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से एक 32 बोर रिवाल्वर मय मैग्जीन, एक चाकू और एक काले रंग की पल्सर बाइक बरामद हुई है। फिलहाल दोनों को देहरादून जेल भेज दिया गया है। एसएसपी सौमित्र यादव ने बताया कि पुलिस कोर्ट से दोनों के खिलाफ बी वारंट हासिल करके इनको बदायूं लाएगी।
विज्ञापन

शहर में सरे बाजार एक मई की शाम बक्सा व्यापारी सुभाष शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में देशदीपक बजाज उसके लड़के शशांक बजाज और रिश्तेदार हरीश बजाज समेत चार लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस हरीश बजाज को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शातिर पिता-पुत्र पुलिस को चकमा दे रहे थे। इससे अक्तूबर 2013 में पिता-पुत्र ने शिवपुरम निवासी संजू महाजन पर कातिलाना हमला किया था। दिसंबर 2013 में सुभाष शर्मा के पुत्र अमरदीप को गोलियों से भून दिया था। उसकी किसी तरह जान बची। दोनों मामलों में पुलिस को इसकी तलाश थी। सुभाष शर्मा हत्याकांड के बाद यह पुलिस का सिरदर्द बन गया। डीआईजी बरेली जोन ने दोनों पर 10-10 और एसएसपी ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों पर 2500-2500 रुपये का इनाम पहले से घोषित था।
विज्ञापन

दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया था। हत्यारोपियों की लोकेशन एसओजी को देहरादून में मिली थी। एसओजी टीम वहां रवाना हो गई। रायपुर एसओ अब्दुल कलाम को मुखबिर से शुक्रवार रात सूचना मिली कि हत्यारोपी पिता-पुत्र सोंग नदी इलाके में हैं। बदायूं की एसओजी टीम ने रायपुर पुलिस के साथ दोनों की घेराबंदी की। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में फायर किए। बाद में घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। बदायूं एसओजी टीम में इंचार्ज संतोप कुमार तोमर के साथ कांस्टेबल सुधीर कुमार, निरेश, मनोज, सौरभ शुक्ला, सुरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज हैं 13 मुकदमे
बदायूं। देश दीपक बजाज के खिलाफ सदर कोतवाली में हत्या के दो, कातिलाना हमले के तीन और रंगदारी मांगने के तीन मामले दर्ज हैं। शशांक बजाज के खिलाफ कातिलाना हमले के दो, हत्या का एक समेत पांच मामले कोतवाली सदर में दर्ज हैं। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों को पुलिस कभी गिरफ्तार नहीं कर सकी।
30 साल पहले रखा था जुर्म की दुनिया में कदम
बदायूं। देशदीपक बजाज ने 30 साल पहले 1985 में जुर्म की दुनिया में कदम रखा था। 10 अगस्त 1985 को इ सने पनवडिय़ा बिजली घर में जेई को मारा था। इसके बाद 1986 में देशदीपक के खिलाफ कोतवाली में कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज हुआ। 1999 में देशदीपक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके खिलाफ कोतवाली सदर में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। 2013 में देश दीपक और इसके लड़के के खिलाफ कातिलाना हमले के दो मुकदमे दर्ज हुए। इसके बाद हत्या, रंगदारी समेत दोनों के खिलाफ कई और मामले कोतवाली सदर में ही दर्ज हुए।

एसएसपी सौमित्र यादव ने बताया कि पिता-पुत्र दुर्दांत और शातिर अपराधी हैं। देहरादून पुलिस के साथ मिलकर एसओजी को यह बड़ी सफलता मिली है। दोनों लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे। जल्द दोनों को कोर्ट के जरिए वारंट हासिल कर बदायूं लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed