{"_id":"591ddfff4f1c1bdb30f228dc","slug":"father-in-law-victim-made-laugh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने पुत्रवधु को हवस का शिकार बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने पुत्रवधु को हवस का शिकार बनाया
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर (बदायूं)।
Updated Thu, 18 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट दर्ज, जान से मारने की धमकी देकर दो बार लूटी इज्जत
ससुर और पुत्रवधु के रिश्तों को तार-तार करने का मामला यहां सामने आया है। मंगलवार की रात को ससुर ने पुत्रवधु को जान से मारने की धमकी देकर एक ही रात में दो बार हवस का शिकार बनाया। पीड़ित का पति गुजरात में रहकर मेहनत मजदूरी करता है और घटना वाली रात उसकी सास भी रिश्तेदारी में गई हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल कराया है।
नगर के एक वार्ड में पीड़ित घर पर अपने सास-ससुर के साथ रहती है। घटना वाली रात उसकी सास रिश्तेदारी में गई हुई थी। शाम को खाना खाकर वह आंगन में चारपाई पर सो गई। रात करीब 11 बजे उसका ससुर कल्लू उसके पास आया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने इसका विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की तो उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ससुर ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि इसके बारे में तूने किसी को बताया तो तुझे जान से मार दूंगा। आरोप है कि उस रात उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया। अगले दिन सुबह पीड़ित ने फोन पर अपने पति को ससुर की करतूत की जानकारी दी। गुरुवार को पीड़ित का पति घर आया तो वह उसके साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। प्रभारी एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया जाएगा।