{"_id":"387267f530e8b576708e317e89a9d59a","slug":"farmers-death-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर, ट्रॉली की टक्कर में किसान की मौत, जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर, ट्रॉली की टक्कर में किसान की मौत, जाम लगाया
बिसौली।
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध के टैंकर की भीषण टक्कर से गन्ने की ट्रॉली पर बैठे एक किसान बालमुकुंद की मौत हो गई। गांव वालों ने रोड पर जाम लगा दिया। टैंकर का चालक फरार हो गया। पुलिस टैंकर और ट्रैक्टर ट्रॉली को कोतवाली ले आई है।
बिसौली-इस्लामनगर रोड पर गांव फतेहपुर के समीप दूध के टैंकर और गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टैंकर के आगे के दोनों पहिए खाई में जा गिरे। इधर गन्ने से भरी ट्रॉली के ऊपर बैठे थाना इस्लामनगर चमरपुर निवासी किसान बालमुकुंद जमीन पर जा गिरे जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद आसपास गांव के लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। भीड़ को देखकर टैंकर का चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल सिद्धार्थ मिश्र मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मिश्र ने समझा बुझाकर भीड़ को शांत किया। शव को कोतवाली लाया गया। पुलिस दोनों वाहनों को भी पकड़ लाई। मृतक के पुत्र नरेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।