फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   farmar's protest against uria blackmarketing

किसानों ने नारेबाजी कर ईंट-पत्थर फेंके

Tue, 20 Jan 2015 10:51 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 20 Jan 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
farmar's protest against uria blackmarketing
इफ्को के खाद वितरण केंद्र पर यूरिया लेने को जुटी किसानों की भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने हंगामा किया। कुछेक किसानों ने नारेबाजी कर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। आपाधापी में एक महिला की रसीद और किसान बही गायब हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भीड़ का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

यह मामला मंडी समिति स्थित इफ्को के खाद वितरण केंद्र का है। मंगलवार तड़के यूरिया के ट्रक केंद्र पर अनलोड हुए। इसकी भनक लगते ही आसपास इलाके से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष आ धमके। पूर्वाह्न तक भीड़ इकट्ठी हो गई। अधिकतर किसान यूरिया जल्दी लेने को आपाधापी मचाने लगे। केंद्र प्रभारी समेत कर्मचारियों ने किसानों को लाइन में रहने की हिदायत दी, तो किसान संयम खो बैठे। गुस्साए किसानों ने हंगामा कर दिया। नारेबाजी भी की गई। किसानों ने केंद्र का शटर भी हिला डाला।
विज्ञापन

भीड़ में से कुछेक किसानों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू किए तो भगदड़ मच गई। भगदड़ और धक्का-मुक्की के दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव वरी का नगला निवासी रामचंद्र की पत्नी भगवान देवी रसीद और किसान बही भी गायब हो गई। महिला ने कोतवाली पहुंच कर इसकी शिकायत भी की। उसने केंद्र के कर्मचारियों की भूमिका को संदिग्ध बताया। केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने माहौल खराब होता देख मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस को भी माहौल शांत कराने में मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उझानी केंद्र को 50 टन यानि एक हजार कट्टे यूरिया मिली थी। वितरण भी शुरू कर दिया गया, लेकिन कुछेक किसान दबाव बनाने को हंगामा करने लगे। अपराह्न तक यूरिया बांट दी गई, लेकिन पुलिस का सहयोग लेना पड़ा।
- जितेंद्र सिंह, केंद्र प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed