फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Entered the house to Saraf Shot, in critical condition

घर में घुसकर सराफ को  गोली मारी, हालत गंभीर

Fri, 24 Feb 2017 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यापारी को बरेली रेफर, उसहैत थाने के गांव लिलवां में रंजिशन हुई वारदात  
 थाना क्षेत्र के गांव लिलवां में रंजिशन घर में घुसकर सराफ को गोली मार दी गई। वारदात गुरुवार रात एक बजे के बाद हुई। गंभीर हालत में व्यापारी को जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया है। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
उसहैत थाने के गांव लिलवां निवासी 46 वर्षीय सुनील वर्मा पुत्र मुन्नालाल की गांव में अपने घर में ही सराफा की दुकान है। सुनील वर्मा की गांव के ही कल्लू पुत्र लटूरी से रंजिश चल रही थी। गुरुवार को सुनील की पत्नी और बच्चे रिश्तेदारी में गए हुए थे। सुनील और उसकी मां घर में अकेले थे। आरोप है कि रात एक बजे के बाद कल्लू मौका पाकर किसी तरह से सुनील के घर में घुस आया। आहट होने पर सुनील जाग गया। सुनील ने जब आवाज लगाई तो कल्लू ने उस पर गोली दाग दी। गोली सुनील के सीने में लगी। वह खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद कल्लू भाग गया। फायर की आवाज होने पर पड़ोस के लोग जाग गए। किसी ने डायल 100 को सूचना दी। रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से उसको गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। मामले में घायल के भाई संजय कुमार की ओर से कल्लू को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप लगाया गया है कि कल्लू ने रंजिशन घर में घुसकर सुनील की हत्या की कोशिश की।
विज्ञापन

-------
यह रंजिशन कातिलाना हमले का मामला है। घायल के भाई की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष कुमार यादव, एसओ उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed