फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Entered the house by breaking the locks Burglars have clean hands

मकान के ताले तोड़कर घुसे चोरों ने किया हाथ साफ

Thu, 02 Apr 2015 08:01 PM IST
Ujani
Ujani Updated Thu, 02 Apr 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन

साहूकारा मोहल्ले में बुधवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर मकान मालिक और किरायेदार की नगदी, जेवरात और कीमती सामान साफ कर दिया। चोरों ने घर में तोड़फोड़ भी की। अगले दिन दोपहर में गृहस्वामी घर पहुंचे तो किरायेदार को बुलाकर पुलिस को अवगत कराया।

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी विनोद शर्मा के मकान में बहुजन किसान दल के जिला महासचिव सत्यवीर सिंह किराए पर रहते हैं। गृहस्वामी विनोद परिजनों के साथ करीब चार-पांच दिन गांव समसोई चले गए थे। बुधवार रात सत्यवीर भी घर पर नहीं थे। सुबह में मकान का दरवाजा खुला देख मोहल्ले वालों ने विनोद को फोन कर जानकारी दी। मकान मालिक पहुंचे तो उन्हें ज्यादातर सामान क्षतिग्रस्त पड़ा मिला। बेड से लेकर अलमारी में भी तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन

गृहस्वामी ने बताया कि चोरी में उनके दो गैस सिलेंडर, 50 हजार रुपया नगद, सोने की चेन और दो लाख रुपये के किसान विकास पत्र गए हैं। किरायेदार के कमरे से गैस सिलेंडर, पांच हजार रुपये और घरेलू सामान गायब है। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। बता दें कि विनोद जिस गली में घर है, उसका आगे चलकर रास्ता भी बंद है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed