{"_id":"5b6b414c4f1c1b8f3e8b5c00","slug":"elderly-dies-after-police-beat-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिटाई से वृद्ध की मौत, दो दरोगा और एक सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की पिटाई से वृद्ध की मौत, दो दरोगा और एक सिपाही सस्पेंड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम संग्रामपुर में हवाला कारोबारी के शक में पकड़े गए एक युवक को पुलिस से छुड़ाने के दौरान मारपीट में उसके वृद्ध पिता की गिरकर मौत हो गई। इससे गांव वालों में आक्रोश फैल गया और कई लोगों ने एकत्र होकर पुलिस वालों को दौड़ा दिया। इस पर पुलिस कर्मी जान बचाने के लिए मौके से भाग खड़े हुए।
सूचना मिलते ही सीओ बिसौली पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और बमुश्किल ग्रामीणों को शांत किया। मृतक के बेटे ने दो दरोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद दोनों दरोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दबतोरी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि हवाला कारोबारी रास्ते में खड़ा है। इस पर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, एसआई अजीत सिंह, सिपाही राजपाल और एक होमगार्ड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने संग्रामपुर के रहने वाले अकबर नबी को पकड़ लिया। कुछ दूरी पर अकबर के पिता 52 वर्षीय मशकूर नबी खेत में जुताई कर रहे थे। बेटे को पुलिस की गिरफ्त में देखकर मशकूर उसे बचाने के लिए दौड़कर वहां पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद पुलिस कर्मियों से बाप-बेटे की हाथापाई हुई। तभी मशकूर वहीं गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता को मृत देखकर अकबर ने शोर मचा दिया, जिस पर गांव के काफी लोग मौके पर दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी ओर आते देखकर पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए और वे भाग खड़े हुए।