फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight injured in foreclosure, stone throwing and firing in two sides

दो पक्षों में फौजदारी, पथराव और फायरिंग में आठ घायल

Mon, 20 Mar 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुंवरगांव।
अमर उजाला ब्यूरो कुंवरगांव। Updated Mon, 20 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Eight injured in foreclosure, stone throwing and firing in two sides
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
- रास्ता निकासी को लेकर था विवाद, छह लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गर्रुइया में रास्ता निकासी को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। फायरिंग भी हुई। इसमें आठ लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।

कुंवरगांव थाने के गांव गर्रुइया में धनुषपाल और गजेंद्र सिंह के बीच रास्ता निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर गजेंद्र पक्ष के लोगों ने धनुषपाल के घर पर धावा  बोल दिया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के धनुषपाल, वासुदेव, दानश्री और राहुल जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष के गजेंद्र, दर्शन सिंह, नेत्रपाल और मदनलाल घायल हो गए। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed