फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eat rice 24 children in school sick

चाऊमीन खाने से बीआरबी  स्कूल में 24 बच्चे बीमार

Sat, 29 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 29 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Eat rice 24 children in school sick
हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
 फूड प्वॉइजिंग की बात आई सामने, डीएम ने जांच को बनाई टीम, सैंपल भरे गए 
विज्ञापन

 बिना प्रशासन को जानकारी दिए प्रबंधक ने बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया

शहर में बरेली रोड स्थित बीआरबी स्कूल में चाऊमीन खाने से शुक्रवार को 24 छात्र-छात्राओं की हालत बिगड़ गई। इस बारे में पता लगने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही स्कूल प्रबंधन ने बीमार छात्र-छात्राओं को निजी अस्पताल से घरों को भेज दिया। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यों की कमेटी बना दी है। उनके निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्कूल से चाऊमीन का नमूना भरा है।            
बीआरबी स्कूल में शुक्रवार को लंच टाइम में बच्चों ने स्कूल की कैंटीन से चाऊमीन खाई थी। इसके बाद 24 बच्चों को उल्टियां होने के साथ पेट में दर्द होने लगा। बच्चों के बीमार होने से स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कई अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। इन लोगों ने यहां हंगामा कर दिया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कोई सूचना दिए बिना ही पूजा (10), सुहानी (9), प्रतिज्ञा (10), रमन (11), हर्षित पटेल (10), अर्पित (9), स्नेहा (10), कार्तिक (11), प्रमिला (12), सलोनी (11), प्रसिद्धि (10), मोमिन (12) समेत सभी बीमार बच्चों को डीएम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पर जब यहां मीडिया कर्मी पहुंचे तो प्रबंधन के निर्देश पर स्कूल स्टाफ ने उनसे अभद्रता की। बाद में आनन-फानन में बीमार बच्चों को घर भेज दिया गया। स्कूल में बच्चे जब बीमार हुए इत्तफाक से उस वक्त नई डीएम अनिता श्रीवास्तव चार्ज ले रही थीं। उनको जब इस घटना के बारे जानकारी हुई तो उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव और खाद्य निरीक्षक संजय शर्मा को तुरंत स्कूल भेजा। दोनों ने स्कूल पहुंचकर चाऊमीन का सैंपल लिया। बाद में निजी अस्पताल पहुंच कर बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। यहां बच्चों की बीमारी की वजह फूड प्वॉइजिंग बताई गई। वहीं, डीएम ने पूरे मामले में जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और खाद्य निरीक्षक के अलावा डीआईओएस राकेश कुमार और बीएसए पीसी यादव की चार सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। उधर, इस मामले में अभी स्कूल प्रबंधन का पक्ष नहीं आया है।
विज्ञापन

        
मामले में जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया स्कूल प्रबंधन और कैंटीन संचालक की लापरवाही सामने आई है। चाऊमीन का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीराम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed