फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Due to the duration of the rain, the mother-daughter's death due to the fall of the roof

काल बनी बारिश, छत गिरने से मां-बेटी की मौत

Tue, 11 Jul 2017 11:48 PM IST
बिल्सी।
बिल्सी। Updated Tue, 11 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Due to the duration of the rain, the mother-daughter's death due to the fall of the roof
घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
-बिल्सी के गांव खैरी में हुआ हादसा, दो बहनें घायल      
विज्ञापन

-एसडीएम और सीओ ने किया घटनास्थल का मुआयना      

जिले में लगातार हो रही बारिश अब काल बनने लगी है। मंगलवार तड़के बारिश की वजह से बिल्सी थाने के गांव खैरी में एक मकान की छत ढहने से मां-बेटी की मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम बिल्सी हरीशंकर लाल शुक्ला और सीओ एके पांडेय ने गांव पहुंच कर मौका मुआयना किया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है।       
जिले में तीन चार दिन से रात में रोज बारिश हो रही है। सोमवार की रात भी कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बीच मंगलवार तड़के बिल्सी थाने के गांव खैरी में पश्चिमी ईदगाह के पास बने कमरुद्दीन के कच्चे मकान की छत ढह गई। कमरुद्दीन बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। यहां घर में उसकी पत्नी अमीना बेगम और चार बेटियां रहती हैं। मकान की छत ढहने से कमरुद्दीन की पत्नी अमीना बेगम (42) बेटी निदा (14), नन्ही (18) और निशा (16) मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। मलबा हटाने के बाद जब तक इन लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक अमीना बेगम और 14 वर्षीय निदा की मौत हो चुकी थी। नन्ही और निशा घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शव पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। सूचना पर एसडीएम बिल्सी हरीशंकर लाल शुक्ला और सीओ एके पांडेय भी खैरी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को शासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। मां-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम है।       
विज्ञापन

---------      
देर से पहुंची एंबुलेंस, ग्रामीणों का हंगामा      
बिल्सी। हादसे के तुरंत बाद ही गांव के लोगों ने एंबुलेंस 108 को फोन कर दिया था। इसके बावजूद एंबुलेंस मौके पर करीब दो घंटे के बाद पहुंची। इस पर गांव के लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी भेजा जा चुका था।       
विज्ञापन
विज्ञापन

-------      
दैवीय आपदा कोष से मिलेगी मदद      
बिल्सी। एसडीएम हरीशंकर लाल शुक्ला ने बताया कि कमरुद्दीन के परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। यह दैवीय आपदा है। संबंधित लेखपाल और राजस्व निरीक्षण को रिपोर्ट बना कर देने के लिए कहा गया है। एसडीएम का कहना है कि कोशिश होगी की पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक मदद मिल जाए।       

------- 
छत गिरने से किसान घायल, बकरी मरी      
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव बादल में मंगलवार सुबह बारिश की वजह से गांव के गुलजारी पुत्र रामचंद्र के कच्ची मकान की छत गिर गई। इसमें गुलजारी घायल हो गया। छत गिरने से इसके मलबे में दबकर एक बकरी की भी मौत हो गई। हादसे के बारे में सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed