फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Doctor sent jail for seeking dancer

डॉक्टर से रंगदारी मांगने के आरोपी को जेल भेजा

Mon, 17 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी। Updated Mon, 17 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Doctor sent jail for seeking dancer
crime - फोटो : amar ujala
तीन लोगों पर दर्ज की गई थी रिपोर्ट, एक की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खैरी निवासी चिकित्सक से रंगदारी मांगने के आरोप को लेकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। दूसरे आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि खैरी के चिकित्सक अमित माहेश्वरी ने दिसंबर में थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा था जिसमें उसने कहा था कि गांव निवासी अजहर पुत्र ताहिर, मोहल्ला संख्या तीन अजीम पुत्र यूसुफ एवं नन्हे पुत्र हैदर उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। 11 दिसंबर को इन लोगों ने क्लीनिक पर आकर उसे धमकी दी। साथ ही धनराशि न देने पर उसको एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिसमें पुलिस ने अजहर को 18 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को पुलिस ने नन्हे पुत्र हैदर को उसके आवास पर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि नन्हे लूटपाट की घटना में भी वांछित चल रहा था। नन्हे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जो घटना में प्रयुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed