{"_id":"5745c15b4f1c1bae70691d7a","slug":"divyanga-not-the-head-absconding-wife-and-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला दिव्यांग का सिर, पत्नी और ससुराली फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं मिला दिव्यांग का सिर, पत्नी और ससुराली फरार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाई ने लगाया भाभी और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप
मंगलवार को मिली थी दिव्यांग संतोष की सिर कटी लाश
एटा जिले की कोतवाली देहात निवासी दिव्यांग संतोष पुत्र रामचंद्र की मंगलवार को वजीरगंज थाने के गांव वीरमपुर के जंगल में सिरकटी लाश मिली थी। संतोष के एक हाथ की तीन उंगलियां भी कटी हुई थीं। दूसरे दिन भी पुलिस संतोष का सिर नहीं तलाश सकी। हालांकि, पुलिस ने कुंवरगांव थाने के गांव मोहनपुर स्थित उसकी ससुराल खोज ली है।
संतोष अपनी पत्नी के साथ 22 मई को ससुराल आया था। मंगलवार को वीरमपुर के जंगल में उसका सिर कटा हुआ शव मिला। शिनाख्त उसकी जेब से मिले दिव्यांग प्रमाण पत्र से हुई थी। मंगलवार को उसकी ससुराल के बारे में पता नहीं लग सका था। संतोष की पत्नी रूपा देवी बंगाल की थी। रूपा देवी के पिता की मौत के बाद उसकी मां कुंवरगांव थाने के मोहनपुर गांव में सियाराम के साथ रहने लगी थी। बुधवार को पुलिस ने उसकी ससुराल खोज दी। पुलिस वहां पहुंची, तो सभी लोग घर में ताला डालकर भागे हुए थे।
संतोष की पत्नी रूपा देवी के साथ उसकी चार संतानें भी हैं। इनमें तीन बेटे और एक बेटी है। मृतक के भाई सत्य प्रकाश का आरोप है कि रूपा देवी के अवैध संबंध में संतोष रुकावट बन हा था। इसी के चलते उसने संतोष की हत्या करा दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब सियाराम ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
-----
मंगलवार को चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। अब मृतक के भाई की ओर से तहरीर आई है। इसकी पड़ताल कराई जा रही है। मृतक की पत्नी और ससुरालियों की भी खोज की जा रही है।
-अनिल यादव, एसपी सिटी