फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DIG prison sought by Morpal case report

मोरपाल मामले में डीआईजी जेल ने मांगी रिपोर्ट

Thu, 31 Mar 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
एमएलसी और दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव के रिश्तेदार मोरपाल यादव के मामले में डीजाईजी जेल शशि श्रीवास्तव ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने जेल अधीक्षक एनएल दोहरे से भी इस संबंध में बात की।
विज्ञापन

बता दें कि बनवारी सिंह यादव का रिश्तेदार मोरपाल यादव जिला जेल में हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। 16 मार्च को मोरपाल को जिला जेल से इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मोरपाल वहां भर्ती ही नहीं हुआ। अभिरक्षा में गए सिपाही दुर्गा सिंह और रामप्रसाद भी उसके साथ रहे। मोरपाल 14 दिन तक मौज करता रहा। मामला जब अखबारों की सुर्खियां बना तो वह बुधवार को जेल पहुंचा। जेल अधीक्षक एनएल दोहरे ने उसे बिना डिस्चार्ज स्लिप के ही जेल में दाखिल कर दिया। बाद में एसएसपी सौमित्र यादव ने प्रथम दृष्टया दोनों सिपाहियों को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन

डीआईजी जेल शशि श्रीवास्तव ने भी पूरे मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में जेल प्रशासन की भूमिका पर रिपोर्ट तलब की है। दो दिन में जेल प्रशासन को यह रिपोर्ट डीआईजी जेल को भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
मैनें पूरे मामले पर जेल अधिकारियों से बात की है। प्रथम दृष्टया सिपाहियों की गलती पाई गई है। फिर भी पूरे मामले में जेल प्रशासन की भूमिका पर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।-शशि श्रीवास्तव, डीआईजी जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed